पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने अमरीका से कहा है कि वह पाकिस्तान की धरती पर ड्रोन हमलों का सिलसिला बंद करे।
अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के मामलों में अमरीका के विशेष दूत डैनियल फ़ेल्डमैन से मुलाक़ात में चौधरी निसार ने कहा कि अमरीका को चाहिए कि पाकिस्तान की धरती पर ड्रोन हमले हमेशा के लिए बंद कर दे।
पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार कह चुका है कि ड्रोन हमले उसकी राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन हैं।
इस मुलाक़ात में अमरीका के विशेष दूत ने दावा किया कि अतीत की तुलना में अब अमरीका और पाकिस्तान के बीच अच्छा तालमेल पैदा हो गया है।
29 अक्टूबर 2014 - 12:54
समाचार कोड: 647722
पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने अमरीका से कहा है कि वह पाकिस्तान की धरती पर ड्रोन हमलों का सिलसिला बंद करे।